भारत

बाहुबली अतीक अहमद को लेकर निकली UP पुलिस, देखें VIDEO

jantaserishta.com
26 March 2023 5:46 PM IST
बाहुबली अतीक अहमद को लेकर निकली UP पुलिस, देखें VIDEO
x
नई दिल्ली: बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. लगभग 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम साबरमती गई हुई है.
साबरमती जेल में बंद अतीक को उमेश पाल के अपहरण के एक पुराने मामले में वापस प्रयागराज लाया जा रहा है, जिसमें वह मुख्य आरोपी है. प्रयागराज तक पहुंचने में उन्हें लगभग 24 घंटे लगेंगे.
अतीक को प्रयागराज लाने से पहले ही वहां तैयारियां शुरू हो गई हैं. उसे हाई सिक्योरिटी बैरक के अंदर आइसोलेशन में रखा जाएगा. उसकी बैरक सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी. वहां ड्यूटी पर लगाए जाने वाले जेलकर्मियों का चयन उनके रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा. तैनात कर्मी बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस रहेंगे. इसके अलावा प्रयागराज जेल ऑफिस और जेल मुख्यालय पर वीडियो वॉल के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी. जेल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी जेल मुख्यालय को रवाना किया गया है. ठीक इसी तरह की व्यवस्था अशरफ के लिए भी होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story