भारत

ट्रैक्टर से कुचलकर पालतू कुत्ते की मौत, लोगों ने किया विरोध

jantaserishta.com
24 Jan 2023 10:37 AM IST
ट्रैक्टर से कुचलकर पालतू कुत्ते की मौत, लोगों ने किया विरोध
x
जानें पूरा मामला .
बलिया (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| बलिया जिले में एक कथित अवैध खनन स्थल से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर के पहियों से कुचल जाने से एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने अवैध खनन में कथित तौर पर शामिल चार ट्रैक्टरों का पीछा किया और उन्हें रोक लिया। इसके बाद घटना को लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी गई।
अनिकेत वर्धन सिंह के कुत्ते 'आर्यन' को 12 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव के डॉग शो में 'बेस्ट इन ब्रीड' घोषित किया गया था।
बलिया निरीक्षक कोतवाली राजीव सिंह ने कहा, अनिकेत की शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टरों सहित चार ट्रैक्टर को अस्पताल रोड से जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
अनिकेत ने बताया कि वह रोज की तरह शाम को अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले गया था।
उन्होंने कहा, इस बीच अवैध खनन वाली जगहों से आने वाले ट्रैक्टर इलाके से गुजरने लगे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित तरीके से चल रहे थे और मेरा कुत्ता एक ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया।
कुत्ते के चिल्लाने और अनिकेत द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग हरकत में आए। मामले की गंभीरता को भांपते हुए चार ट्रैक्टरों के चालक वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर कोतवाली मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story