भारत
रेप के आरोप में अफसर गिरफ्तार, एसपी ने आरोपों की जांच के दिए थे आदेश
jantaserishta.com
2 March 2023 2:39 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| यूपी प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के एक अधिकारी को शादी का झांसा देकर एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गोपाल प्रसाद कुशवाहा मनरेगा रायबरेली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उन्हें बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदायूं के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बदायूं में 2016 से 2020 तक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में तैनात रहने के दौरान 50 वर्षीय कुशवाहा ने कई मौकों पर महिला का यौन शोषण किया और उससे शादी करने का वादा किया था।
पीड़िता बदायूं बीडीओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पीड़िता ने पिछले साल दिसंबर में राज्य महिला आयोग में कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
आयुक्त के निर्देश पर एसपी बदायूं ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। जांच करने वाले क्षेत्राधिकारी बदायूं सिटी अशोक मिश्रा ने बताया कि कुशवाहा के खिलाफ जनवरी में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
मिश्रा ने कहा कि आरोपी अधिकारी ने पीड़िता को यह नहीं बताया कि वह शादीशुदा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बदायूं से शाहजहांपुर ट्रांसफर होने के बाद भी कुशवाहा ने उसका यौन शोषण जारी रखा।
बदायूं पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पीड़िता ने प्राथमिकी में दो अन्य लोगों का भी नाम लिया है और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। वे आरोपी अधिकारी के सहयोगी हैं और कथित तौर पर महिला को धमकाते थे।
पुलिस कुशवाहा के बैंक खातों को भी खंगाल रही है।
Tagsपीसीएसरायबरेलीरायबरेली न्यूज़रायबरेली पुलिसरेपअफसर गिरफ्तारPCSRae BareliRae Bareli NewsRae Bareli PoliceRapeOfficer Arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





