
x
मथुरा (उप्र) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुथरा में गौसाना गांव में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश मथुरा के गौसाना गांव का रहने वाला है।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने कहा कि आरोपी नशे की हालत में पड़ोसी के घर में घुस गया और अपराध को अंजाम दिया।
सिटी एसपी मातर्ंड प्रकाश सिंह ने कहा, "आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452/376ए-बी (12 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार की सजा) और पॉक्सो एक्ट के तहत जमुनापार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।"
8 वर्षीय पीड़िता का इलाज चल रहा है।
एसपी ने आगे कहा कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





