भारत
चौंकाने वाली घटना! नवविवाहित महिला ससुराल में नहाने के लिए गई थी बाथरूम और फिर...
jantaserishta.com
30 Jan 2023 2:41 PM IST

x
मचा हड़कंप.
मेरठ (आईएएनएस)| मेरठ में एक चौंकाने वाली घटना में एक नवविवाहित महिला की गीजर से लीक हुई गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। महिला अपनी ससुराल में नहाने के लिए बाथरूम गई थी और जब काफी देर तक वह नहीं निकली तो परिवार वालों ने बाथरुम का दरवाजा खटखटाना शुरु किया।
बाथरुम के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर घर के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ दिया और पाया कि वह एक कोने में बेहोशी की हालत में पड़ी है।
इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गैस गीजर कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन करने के लिए जाने जाते हैं जो खतरनाक हो सकता है। यह कुछ ही मिनटों के भीतर इंसान को चक्कर और बेहोश कर सकता है।
डॉक्टर इस मामले में तत्काल चिकित्सा हस्तक्षेप की सलाह देते हैं क्योंकि कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग का इलाज घरेलू उपचार से नहीं किया जा सकता।
Tagsयूपीयूपी न्यूज़गीजरगीजर गैसमेरठमेरठ न्यूज़मेरठ पुलिसUPUP NewsGeyserGeyser GasMeerutMeerut NewsMeerut Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





