
x
DEMO PIC
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
फरुर्खाबाद (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| फरुखाबाद जिले के दरौरा गांव में तेजाब पीने से 35 वर्षीय महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कक्षा आठ के छात्र प्रेम को उसकी मां मालती देवी ने डांटा था, इससे नाराज होकर उसने घर में रखा तेजाब पी लिया। बेटे की बिगड़ती हालत देख मां ने भी तेजाब पी लिया। मालती देवी के पति अवनीश कुमार ने कहा, जब घटना हुई, तब मैं मंदिर में था और घर पर मौजूद मेरी बेटी पलक ने मुझे फोन किया। मैं घर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फरुखाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा, जांच जारी है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय व थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह सहित कई अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों व पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
Tagsफरुर्खाबादफरुर्खाबाद न्यूज़फरुर्खाबाद पुलिसतेजाबFarrukhabadFarrukhabad NewsFarrukhabad PoliceAcid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





