भारत

उप्र: एक ही घर में मिले 41 से अधिक जहरीला सांप, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Kunti Dhruw
24 July 2021 6:19 PM GMT
उप्र: एक ही घर में मिले 41 से अधिक जहरीला सांप, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
x
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला विकासखंड के अमडरिया गांव में विनोद गुप्ता के घर से 41 सांप निकलने से गांव में दहशत फैल गई।

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला विकासखंड के अमडरिया गांव में विनोद गुप्ता के घर से 41 सांप निकलने से गांव में दहशत फैल गई। विनोद गुप्ता के घर के आसपास के घरों के लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को भी तीन सांप निकले थे, जिसे घर के व्यक्ति ने मार दिया। उसके बाद शनिवार को भी एक सांप निकला उसे भी मार दिया गया। इसके बाद घर के सदस्यों को शक हुआ कि और भी सांप यहां हो सकते हैं। जिसके बाद घर के जमीन की खुदाई करने लगे तो एक ही साथ लगभग 41 से अधिक सांप और अंडे मिले। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।

2 दिन के अंदर एक ही घर से 41 से अधिक सांप निकलने की जानकारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। गांव के लोगों में एक साथ इतने अधिक संख्या में सांपों को देखकर भय का माहौल पैदा हो गया है।
Next Story