भारत

यूपी की मंत्री ने रामचरितमानस पर टिप्पणी के लिए बिहार के मंत्री की खिंचाई की

jantaserishta.com
13 Jan 2023 11:05 AM IST
यूपी की मंत्री ने रामचरितमानस पर टिप्पणी के लिए बिहार के मंत्री की खिंचाई की
x
झांसी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने रामचरितमानस पर टिप्पणी के लिए बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की निंदा की है। उन्होंने कहा, वह रामचरितमानस के बारे में नहीं जानते। जिन्हें अपने पवित्र शास्त्रों के बारे में ज्ञान नहीं है, अगर वो जानते वे ऐसा बयान नहीं देते। उन्होंने अपनी सीमित बुद्धि के अनुसार बात की है। वे नहीं जानते कि रामचरितमानस हमें मानवता और समाजवाद सिखाता है।
चंद्रशेखर ने हाल ही में कहा था कि ''रामचरितमानस समाज में नफरत फैलाती है।''
राजद नेता ने यह टिप्पणी तब की थी जब वह नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी मौजूद थे।
इस बयान से अयोध्या में संतों का गुस्सा फूट पड़ा है।
तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने बिहार के शिक्षा मंत्री पर 10 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की जुबान लाने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।
राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story