भारत

नकाबपोश प्रेमी ने महिला पर किया हमला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
6 Jan 2023 2:42 PM IST
नकाबपोश प्रेमी ने महिला पर किया हमला, मचा हड़कंप
x
टायलेट क्लीनर फेंका।
आगरा (आईएएनएस)| आगरा में 24 वर्षीय एक महिला पर उसके नकाबपोश प्रेमी ने हमला किया और उस पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार को फरार युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी सौरभ शर्मा पीड़िता से फोन पर बात करता था। वह उसके संपर्क में तब आया जब वे 2018 में बीकॉम का एग्जाम दे रहे थे।
बाद में, पीड़िता ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और पिछले कुछ दिनों से उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।
आरोपी ने महिला पर तब हमला किया जब वह स्कूटर से काम पर जा रही थी। उसने महिला को स्कूटर से गिरा दिया और छेड़छाड़ करने लगा। उसने फिर एक टॉयलेट क्लीनर की बोतल निकाली और पीड़िता पर फेंक दी।
पुलिस के मुताबिक, हेलमेट पहने होने के कारण महिला को कोई चोट नहीं आई और आरोपी को टॉयलेट क्लीनर की बोतल निकालते देख वह भाग गई, लेकिन इस दौरान उसके पैर में चोट लग गई।
पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने कहा, पीड़ित की शिकायत के आधार पर फरार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story