भारत

पत्नी की हत्या कर शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े, अवैध संबंध के शक में हुआ था झगड़ा

jantaserishta.com
10 April 2023 9:30 AM IST
पत्नी की हत्या कर शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े, अवैध संबंध के शक में हुआ था झगड़ा
x
पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है।
गोंडा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 40 वर्षीय आरोपी ने रविवार को अवैध संबंध होने के शक में पत्नी के साथ झगड़ा किया और उसका गला घोंट दिया।
गला घोंटने के बाद उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
घटना काशीपुर गांव क्षेत्र की है और पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है।
एसओ, वजीरगंज, चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दंपति ने 2007 में शादी की थी और उनके 10 और पांच साल के दो बच्चे हैं।
सिंह ने बताया कि आरोपी को छह महीने पहले शहर में नौकरी मिली थी और वह रोजाना 70 किमी का सफर तय करता था। वह घर से जल्दी निकल जाता था और देर से लौटता था।
इसी बीच उसकी पत्नी की एक ग्रामीण से दोस्ती हो गई और वह उसके साथ समय बिताती थी।
जब उसके पति को पता चला तो वह आगबबूला हो गया और उसे उस आदमी से न मिलने की चेतावनी दी।
इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story