
x
जानें पूरा केस.
मथुरा: मथुरा की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने नवंबर 2019 में 12 वर्षीय लड़की से बलात्कार के लिए 32 साल के एक शख्स को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसका आधा हिस्सा पीड़िता को दिया जाएगा।
बलात्कार पीड़िता के दादा की शिकायत के आधार पर रिफाइनरी पुलिस स्टेशन में 19 नवंबर, 2019 को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत आफआईआर दर्ज की गई थी। दो नाबालिग बच्चों के पिता उस्मान को एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी अपने घर के पास एक नल से पीने का पानी लाने गई थी। उसी वक्त उस्मान लड़की को जबरदस्ती जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के पिता ने कहा, “दो स्थानीय लोग, जो वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने उसकी चीख-पुकार सुनी और उस्मान को भागते हुए देखा। हम मौके पर पहुंचे और लड़की को अस्पताल ले गए।''
सरकारी वकील अलका उपमन्यु ने कहा, “पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर दर्ज करने के 15 दिनों के भीतर फुलप्रूफ आरोप पत्र दायर किया। नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" दोषी शादीशुदा है और उसके दो नाबालिग बच्चे हैं।
Tagsनाबालिग से बलात्कारबलात्कारजेलसजामथुराविशेष पॉक्सो अदालतMinor raperapejailpunishmentMathuraspecial POCSO court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





