भारत

मनमुटाव में प्रेमी ने शक के आधार पर की स्कूली छात्र की हत्या

jantaserishta.com
8 Dec 2022 9:28 AM IST
मनमुटाव में प्रेमी ने शक के आधार पर की स्कूली छात्र की हत्या
x
व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत के आधार पर गिरफ्तारी की।
कानपुर (आईएएनएस)| कक्षा 12 के छात्र रोनिल सरकार की हत्या के मामले में कानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी हत्या 35 दिन पहले की गई थी। हैदराबाद के साइबर विशेषज्ञों की एक टीम ने शिक्षण संस्थान में रोनिल के साथ कंप्यूटर कक्षाओं में भाग लेने वाली एक लड़की और आरोपी के बीच व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत के आधार पर गिरफ्तारी की।
पुलिस ने आरोपी की पहचान श्याम नगर निवासी 23 वर्षीय विकास यादव के रूप में की है। विकास ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसे शक था कि रोनिल के किसी लड़की से संबंध थे, लेकिन जब उसने पूछा तो इंकार कर दिया था।
विकास को यह भी शक था कि, रोनिल के कहने पर लड़की ने उसे ठुकरा दिया है। इसीलिए विकास के मन में पहले से ही गुस्सा था।
जब विकास ने लड़की से रोनिल के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि रोनिल लड़की के लिए एक भाई की तरह था और उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड की थी, जिसमें वह रोनिल को 'राखी' बांधती नजर आ रही है।
हालांकि, विकास को यकीन नहीं हुआ और उसने रोनिल को खत्म करने का प्लान बनाया।
25 अक्टूबर को विकास श्याम नगर में रोनिल से मिला और कहा कि वह उससे बात करना चाहता है। रोनिल ने उससे कहा कि वह 31 अक्टूबर को स्कूल समय के बाद उससे मिलेंगे। स्कूल छोड़ने के बाद, विकास ने रोनिल को लड़की से दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद, विकास को रोनिल की लड़की के साथ खड़े होने की एक तस्वीर मिली, जिसमें लिपस्टिक का निशान था।
यह देख कर विकास को गुस्सा आ गया और उसने रोनिल का गला दबा दिया। हत्या करने के बाद वह अपनी मौसी के यहां महाराजपुर चला गया।
चकेरी के इंस्पेक्टर अंजन कुमार ने बताया कि, विकास की करीब दो साल पहले लड़की से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।
पुलिस आयुक्त बी.पी. जोगदंड ने कहा कि, यह एक ब्लाइंड मर्डर का मामला है और मामले को सुलझाने में कानपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story