भारत

नाबालिग से रेप के बाद मर्डर, प्रेमी ने रात में मिलने के लिए बुलाया था

jantaserishta.com
27 Feb 2023 10:14 AM IST
नाबालिग से रेप के बाद मर्डर, प्रेमी ने रात में मिलने के लिए बुलाया था
x
दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्नाव (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में नाबालिग के साथ रेप मर्डर के मामले में उसके प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। नौवीं कक्षा की छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ मीणा ने मामले अलग-अलग टीमों का गठन किया था।
एसपी ने बताया कि लड़की के प्रेमी पिंटू रावत (19) निवासी परियार और उसके दोस्त 19 वर्षीय गलहरापुर निवासी रोहित रावत को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष के मुताबिक पिंटू ने 22 फरवरी की रात लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। उसके आने के बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
उसी समय जब पिंटू के मोबाइल फोन पर लड़की के चाचा का फोन आया, तो उसने उसे घर वापस जाने के लिए कहा, लेकिन उसने लौटने से मना कर दिया और पिंटू को अपने साथ चलने के लिए कहा।
इससे डरे पिंटू ने लड़की को कुचलकर मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने दोस्त रोहित को बुलाया, जो दूसरे चार पहिया वाहन से आया और लड़की को लेकर परियार बाजार चला गया। एक अधिकारी ने कहा, पिंटू ने लड़की को वाहन से नीचे गिरा दिया, फिर रोहित ने उसे अपने वाहन से कुचल दिया। लड़की के मरने के बाद दोनों मौके से भाग गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story