भारत

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा के 7 और सहयोगी दलों के तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

jantaserishta.com
11 March 2024 11:37 AM IST
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा के 7 और सहयोगी दलों के तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
x

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा के 7 और सहयोगी दलों के तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

देखें वीडियो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात और उसके सहयोगी दल रालोद, अपना दल और सुभासपा के एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। भाजपा की तरफ से विजय बहादुर पाठक, मोहित बेनीवाल, डॉक्टर महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह राय, संतोष सिंह, रामतीरथ सिंहल ने नामांकन किया।
राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से योगेश चौधरी, अपना दल (एस) की तरफ से आशीष पटेल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की तरफ से विच्छे लाल राजभर को उमीवार बनाया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विधानपरिषद में 13 रिक्त सीटों के लिए नामांकन की आज अंतिम तारीख है। इसके लिए भाजपा ने सात उमीदवार उतारे हैं। जबकि तीन सीटें अपने सहयोगियों को दिया है। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी उम्मीदवारों के जीतने के बाद पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story