भारत

पत्रकार पर नर्स से छेड़छाड़ का मामला दर्ज, 5 लाख की मांग भी की

jantaserishta.com
21 Dec 2022 10:54 AM IST
पत्रकार पर नर्स से छेड़छाड़ का मामला दर्ज, 5 लाख की मांग भी की
x

DEMO PIC 

मामले की जांच की जा रही है।
सीतापुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक स्थानीय पत्रकार पर एक नर्स से छेड़छाड़ करने और उसका वीडियो और फोटो वायरल न करने के लिए 5 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगा है। एफआईआर के अनुसार, एन.के. अवस्थी नामक शख्स ने सीतापुर के एक प्रमुख हिंदी डेली का स्थानीय पत्रकार होने का दावा किया है। शिकायतकर्ता से उसकी दोस्ती हो गई, जो जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स थी।
नर्स ने अपनी शिकायत में कहा कि, अवस्थी एक अन्य व्यक्ति के साथ इलाज के लिए अस्पताल आया था। बाद में वह और अवस्थी दोस्त बन गए और अवस्थी नियमित रूप से उसके घर आने-जाने लगा। और एक बार जब अवस्थी उसके घर आया तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
नर्स ने दावा किया कि, अवस्थी ने उसके वीडियो और फोटो भी लिए और उन्हें वायरल न करने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की।
नर्स ने पुलिस को बताया कि, आरोपी ने उसके घर के बाहर जातिसूचक टिप्पणियां कीं, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसकी प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी दी और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने कहा कि, आरोपी के खिलाफ धारा 452, धारा 354 बी, 506, एससी/एसटी अधिनियम सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story