भारत

आयकर विभाग के इंस्पेक्टर ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 Feb 2023 11:10 AM IST
आयकर विभाग के इंस्पेक्टर ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, मचा हड़कंप
x
अपने माता-पिता को फोन किया था और अपनी पत्नी से भी कहा था कि वह देर से घर लौटेगा।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आयकर विभाग (आईटी) के एक इंस्पेक्टर ने बेंगलुरू में चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान देवेंद्र दुबे के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, घटना 10 दिन पहले हुई, लेकिन हाल ही में सामने आई।
दुबे बेंगलुरु आयकर विभाग में काम करता था।
इतना बड़ा कदम उठाने से पहले पीड़ित ने उत्तर प्रदेश में अपने माता-पिता को फोन किया था और अपनी पत्नी से भी कहा था कि वह देर से घर लौटेगा। बाद में उसने अपनी पत्नी के व्हाट्सएप पर अपनी बीमा पॉलिसी की कॉपी और सुसाइड नोट भेजा।
सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। इसके बाद पत्नी ने यशवंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
मृतक ने बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम में बीडीए कार्यालय के पास ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story