भारत
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में यूपी निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
jantaserishta.com
17 Oct 2022 12:26 PM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ (आईएएनएस)| कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। इसमें यूपी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। लखनऊ में तकरीबन 1500 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे। चुनाव के लिए राजस्थान के पूर्व नेता विपक्ष रामेश्वर लाल डूडी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित 1247 सदस्य और पार्टी के 154 जिला और शहर अध्यक्ष इन दो में से किसको चुनते हैं, यह तो समय बताएगा। दोनों नेताओं ने लखनऊ आकर अपने पक्ष में मतदान की अपील भी की है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दस बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। कांग्रेस ने मतदान से पहले एडवाइजरी भी जारी की है। बैलेट बॉक्स में सिर्फ राइट टिक करने की एडवाइजरी जारी की गई है। बॉक्स में कोई और सिंबल डालने पर वोट रद्द होगा। मतदान के बाद 19 तारीख को मतगणना होगी।
इससे पहले यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर रविवार को लिखा, अति आवश्यक सूचना, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की मतदान प्रक्रिया। बैलट पेपर में दो उम्मीदवारों के नाम हैं। जिस उम्मीदवार को आप वोट करना चाहते हैं, उसके नाम के आगे टिक मार्क का निशान लगाएं। कोई अन्य निशान या नंबर लिखने पर वोट गलत माना जाएगा।
कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी कहते हैं कि इस चुनाव से भारतीय लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। हमारे यहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव हो रहा है। उन दलों के लिए एक संदेश है जो अपनी पार्टी में लोकतंत्र को नहीं अपनाते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





