भारत

UP: पटाखा फैक्ट्री में भारी विस्फोट

Subhi
17 Sept 2024 7:05 AM IST
UP: पटाखा फैक्ट्री में भारी विस्फोट
x

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित नौशेरा में एक मकान में विस्फोट हो गया है. विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके से आस-पास के कई मकान ढेह गए. अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार से बढ़कर पांच हो गई है. मारने वालों में तीन साल की मासूम और उसका डेढ़ साल का भाई भी शामिल है, जबकि छह लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि शिकोहाबाद के एक गांव में स्थित एक घर में लोगों ने पटाखों का स्टोरेज कर रखा था. जिसमें अचानक विस्फोट हो गया. इस विस्फोट से आस-पास के मकानों की भी छत गिर गई है, जिससे कई लोग मलबे में दबे गए.

Next Story