भारत

मुंबई में खुलेगा UP सरकार का दफ्तर, योगी सरकार का फैसला

jantaserishta.com
10 May 2022 12:28 PM IST
मुंबई में खुलेगा UP सरकार का दफ्तर, योगी सरकार का फैसला
x

मुंबई: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के लोगों के लिए लगातार नई-नई योजनाएं लेकर आ रही है और इसी के तहत औद्योगिक महानगरी मुंबई में रह रहे यूपी के निवासियों के लिए राज्य सरकार ने नया रास्ता खोलने जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyanath) ने मुंबई में यूपी सरकार का ऑपिस खोलने का फैसला किया है और इससे मुंबई में रहने वाले यूपी के लोगों को फायदा मिलेगा.

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रहने वाले यूपी के निवासियों के लिए अपना ऑफिस खोलने जा रही है. यूपी सरकार का यह कार्यालय मुंबई में रह रहे यूपी को लोगों की नौकरी, व्यवसाय और कामगारों के सहूलियत व उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेगा.
मुंबई की जनसंख्या (Population of Mumbai) करीब 1.84 करोड़ है, जिसमें से 50 से 60 लाख लोग उत्तर भारत के हैं और इनमें सबसे ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले लाखों लोग मुंबई में रहते हैं, जो उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्ट्री या मिल जैसे कई क्षेत्रों में काम करते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story