भारत

UP सरकार की पहल, अब हेलीकॉप्टर टैक्सी चलेगी

jantaserishta.com
23 May 2022 10:45 AM IST
UP सरकार की पहल, अब हेलीकॉप्टर टैक्सी चलेगी
x

DEMO PIC

UP Govt to start Helicopter Taxi in Mathura and Agra: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के टूरिस्ट प्लेसेस को हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस के जरिए जोड़ने की तैयारी तेज कर दी है. इसके बाद जल्द ही आगरा और मथुरा के बीच हेली टैक्सी शुरू हो सकती है. इसके बाद आप आगरा और मथुरा टूरिस्ट प्लेसेस के बीच हेलीकॉप्टर से यात्रा कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा और आगरा में हेलीपोर्ट (Heliport) के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर मंगाया है. इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है और बताया है कि 31 मई को दोपहर 12 बजे लखनऊ स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में Pre-Bid आयोजित की जाएगी, जबकि RFQs जमा करने की तारीख 23 जून निर्धारित की गई है.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मथुरा और आगरा हेलीपैड का निर्माण पीपीपी (Public-Private Partnership) के आधार पर किया जाएगा. सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को हेलीपैड के निर्माण के अलावा संचालन और रखरखाव का काम दिया जाएगा.
रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन (RFQs) के लिए आवेदन http://etender.up.nic.in पर आवश्यक शुल्क के साथ 23 जून दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. टेंडर में किसी भी बदलाव को लेकर जानकारी (यदि कोई हो) वेबसाइट http://etender.up.nic.in और uptourism.gov.in पर दी जाएगी.
हेलीकॉप्टर टैक्सी शुरू होने के बाद आगरा और मथुरा के बीच का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा और टूरिस्ट एक दिन में ही कई जगह घूम सकते हैं. इसके साथ ही इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि इससे पहले पर्यटन विभाग गोवर्धन परिक्रमा के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर चुका है और जो पर्यटक चल कर परिक्रमा नहीं कर सकते थे, उन्होंने हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा की थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story