भारत

दिल्ली में यूपी गेट बन सकता है पुलिस और किसानों के बीच अखाड़ा

jantaserishta.com
28 May 2023 10:12 AM IST
दिल्ली में यूपी गेट बन सकता है पुलिस और किसानों के बीच अखाड़ा
x

DEMO PIC 

गाजियाबाद (आईएएनएस)| आज 28 तारीख को दिल्ली के नए संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर रहे हैं। वहीं जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है, जिसको लेकर खास तौर पर पहलवान और उनके समर्थक संसद भवन जाने की बात कह रहे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी दिल्ली जाने की बात कही है, जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बॉर्डर पर पहले से ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं और अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। किसी भी तरह किसान दिल्ली में प्रवेश ना कर सकें, इसलिए सभी मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत यूपी गेट पहुंचेंगे। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनको आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन के लोगों का कहना है कि अगर राकेश टिकैत को आगे नहीं जाने दिया गया तो वह यूपी गेट पर ही सभा करेंगे। इसको लेकर गाजियाबाद पुलिस ने सुबह से ही रूट डायवर्जन कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story