भारत

फर्जी शादी के बाद लोगों को लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Feb 2023 11:00 AM IST
फर्जी शादी के बाद लोगों को लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
x
  • झूठा केस करने की धमकी देता था।
एटा (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की एटा पुलिस ने 30 वर्षीय महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह फर्जी शादी के नाम पर कीमती सामान लूटने का काम करता थे। अगर पीड़ित परिवार कोई कार्रवाई करता, तो गिरोह उन पर दहेज प्रताड़ना का झूठा केस करने की धमकी देता था।
आरोपियों की पहचान बनारस निवासी अंजलि और हाथरस निवासी राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे काफी समय से इस रैकेट का संचालन कर रहे थे।
देहात थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने कहा, 'हमने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच के बाद हमने पाया कि दो महिलाओं सहित तीन लोग अभी भी फरार हैं और हम उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि आईपीसी की 420 (धोखाधड़ी) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story