भारत

मवेशियों ने किया फसल नष्ट, किसान ने उठाया खौफनाक कदम

jantaserishta.com
13 Feb 2023 2:49 PM IST
मवेशियों ने किया फसल नष्ट, किसान ने उठाया खौफनाक कदम
x
मचा कोहराम.
बदायूं (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बदायूं में आवारा पशुओं से फसल खराब होने के बाद 30 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के मदारपुर में हुई।
मृतक किसान कृष्ण के भाई किशन कुमार ने कहा, मेरा भाई परेशान और चिंतित था जब उसकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। उसने भारी नुकसान के कारण खुद को मार डाला क्योंकि उसने खेती के लिए कर्ज लिया था।
एसडीएम (सहसवान) विजय कुमार मिश्रा ने कहा, हम किसान द्वारा उठाए गए कदम के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story