भारत

पूर्व विधायक को एक महीने की जेल, 100 रुपए का लगा जुर्माना, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
23 Feb 2023 9:00 AM IST
पूर्व विधायक को एक महीने की जेल, 100 रुपए का लगा जुर्माना, जानें पूरा मामला
x
2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा की थी।
शामली (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| एक स्थानीय अदालत ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना को 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान यहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया और उसे सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने पूर्व विधायक पर 100 रुपए जुर्माना भी लगाया है। नौ साल पहले 68 वर्षीय भड़ाना ने 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान शामली में एक जनसभा की थी।
मामले की जानकारी देते हुए शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कहा, भड़ाना ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बाबरी थाना क्षेत्र के बुतराडा गांव में करीब 100-150 समर्थकों के साथ बिना अनुमति के एक जनसभा की थी। इस पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में एक अप्रैल 2014 को उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सिविल जज सीनियर डिवीजन/अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा की अदालत ने बसपा नेता को एक महीने की कैद और 100 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
जुर्माना अदा न करने पर 10 दिन के अतिरिक्त कारावास का भी प्रावधान किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story