भारत

4 साल की बच्ची की आंखों की हुई एंडोस्कोपिक डीसीआर सर्जरी

jantaserishta.com
13 Nov 2022 5:02 PM IST
4 साल की बच्ची की आंखों की हुई एंडोस्कोपिक डीसीआर सर्जरी
x
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| प्रयागराज में आंखों के एक अस्पताल में चार साल के एक मरीज पर ओकुलोप्लास्टिक शिविर में पहली बाल चिकित्सा एंडोस्कोपिक डीसीआर सर्जरी की गई। यह सर्जरी मुंबई के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष मित्रा और डॉ. अनुराधा अय्यर द्वारा की गई।
इन दोनों सर्जन की टीम ने पीडियाट्रिक इंडोस्कोपिक डीसीआर सर्जरी की। मरीज की आंख से लंबे समय तक लगातार डिस्चार्ज और पानी आ रहा था।
डॉ मित्रा ने कहा, नवजात शिशुओं में आंख से पानी आना एक आम लक्षण है। लक्षणों की पुनरावृत्ति वाले मरीजों को जांच और सिरिंजिंग की सलाह दी जाती है, लेकिन सर्जरी की आवश्यकता वाले प्रतिशत बहुत कम होते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बच्चे को जांच और सीरिंजिंग की सलाह दी गई थी, लेकिन प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी होने के कारण एंडोस्कोपिक डीसीआर सर्जरी करने का निर्णय लिया गया और सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।
डॉ मित्रा ने सुझाव दिया कि नवजात शिशुओं में आंखों से पानी आना आम बात है और लेकिन यदि लक्षण बने रहते हैं या फिर से शुरु होते हैं, तो नेत्र विशेषज्ञ से राय लेनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story