भारत

UP चुनाव: नतीजों के बीच सपा का बड़ा दावा- 100 सीटों पर अंतर 500 वोटों से कम, डटे रहें कार्यकर्ता

jantaserishta.com
10 March 2022 1:23 PM IST
UP चुनाव: नतीजों के बीच सपा का बड़ा दावा- 100 सीटों पर अंतर 500 वोटों से कम, डटे रहें कार्यकर्ता
x

लखनऊ: चुनाव के आ रहे नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया है कि 100 से अधिक सीटों पर वोटों का अंतर 500 से कम का है. सपा ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है, समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें.



यूपी में भाजपा 255 सीटों पर आगे, सपा को 113 पर बढ़त

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा 255 सीटों पर और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) 113 सीटों पर आगे चल रही है. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी. दोपहर 1 बजे तक कुल 403 सीटों में 401 सीटों का रुझान रहा. अपना दल (सोनीलाल) 12 विधानसभा सीटों पर और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) आठ सीटों पर आगे चल रहा है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story