UP चुनावः बीजेपी कल जारी करेगी 'संकल्प पत्र', अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

UP BJP Manifesto: उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जनता के लिए कल यानी 8 फरवरी संकल्प पत्र जारी करेगी. संकल्प पत्र बीजेपी राज्य मुख्यालय में जारी किया जाएगा. इस दौरान कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. घोषणा पत्र में किसान, युवा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी रहेगा. इसके अलावा बीजेपी बिजली बिल में राहत की बात कर सकती है. गौरतलब है कि बीजेपी 6 फरवरी को ही मेनिफेस्टो जारी करने वाली थी, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की वजह से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





