भारत

यूपी चुनाव: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज माधोगढ़ दौरे पर

Nilmani Pal
4 Feb 2022 1:37 AM GMT
यूपी चुनाव: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज माधोगढ़ दौरे पर
x

यूपी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कानपुर देहात और उरई प्रवास पर रहेंगे। वह सुबह 10 बजे विशेष विमान से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जालौन के एसआरपी कॉलेज मैदान में उतरेंगे।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि माधोगढ़ विधानसभा की सार्वजनिक सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष 11:40 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से टाउन हाल मैदान उरई पहुंचेंगे। उरई की सभा को जीआईसी मैदान में 1:15 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद रामस्वरूप ग्रामोद्योग महाविद्यालय के मैदान पुखरायां, कानपुर देहात में भोगनीपुर विधानसभा की सार्वजनिक सभा को 3:30 बजे संबोधित करेंगे। वहां से शाम को 4:25 पर हेलीकॉप्टर से दोबारा चकेरी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:20 बजे अहिरवां से नई दिल्ली को विशेष विमान से प्रस्थान करेंगे।

Next Story