भारत

यूपी चुनाव: 5 फरवरी को अपना संकल्प पत्र जारी कर सकती है बीजेपी

jantaserishta.com
2 Feb 2022 11:00 AM IST
यूपी चुनाव: 5 फरवरी को अपना संकल्प पत्र जारी कर सकती है बीजेपी
x

नई दिल्ली: भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

घोषणा पत्र में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर फोकस किया जाएगा। वहीं किसानों की आय दोगुना करने, किसानों को कृषि से जुड़े मामलों में रियायत देने जैसे मामलों को शामिल किया जा सकता है। भाजपा आधी आबादी को साधने के लिए भी महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार के साथ सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी घोषणा कर सकती है। पूर्वांचल और कानपुर-बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास के लिए भी खास योजनाओं को संकल्प पत्र में घोषित किया जा सकता है। कानून एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए पुलिस को सुदृढ़ बढ़ाने के लिए नई भर्तियों सहित अन्य कार्यों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को भी घोषणा पत्र में महत्व दिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story