भारत

UP Election: बीजेपी ने अयोध्या से इनको दिया टिकट

jantaserishta.com
28 Jan 2022 2:52 PM IST
UP Election: बीजेपी ने अयोध्या से इनको दिया टिकट
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने 91 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस लिस्ट में चौथे और 5वें चरण के उम्मीदवारों के नाम हैं.

बीजेपी ने पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही, देवरिया से सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी, इटवा से सतीश चंद्र द्विवेदी, बनसी से जय प्रताप सिंह, गोंडा से प्रतीक भूषण सिंह, बहराइच से अनुपमा जायसवाल को टिकट दिया है.
योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उतारा गया है. इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है. वहीं, सबसे चर्चित अयोध्या सीट से वेद प्रकाश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. राज्य में 10 फरवरी से मतदान शुरू होंगे और 10 मार्च को नतीजे जाएंगे. उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं. यहां 7 चरणों में मतदान होगा. आखिरी चरण 7 मार्च को होगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story