
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा अपने मौजूदा विधायकों की संख्या को सीमित करने पर विचार कर रही है। ऐसी चर्चा है कि पार्टी आलाकमान कई मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार कर सकता है। माना जा रहा है कि इस चर्चा की वजह से ही योगी कैबिनेट के तीन मंत्रियों सहित कुछ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफे दिया। भाजपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा और बृजेश कुमार प्रजापति शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





