भारत
CAA: यूपी डीजीपी ने कहा, सीएए लागू होने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त
jantaserishta.com
12 March 2024 3:05 PM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा कि नगरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने की घोषणा के बाद से ही यूपी में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
डीजीपी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं और छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमें सीएए लागू होने की जानकारी पहले से ही थी, इसलिए हम पहले से ही तैयार थे। इससे जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स जैसे धार्मिक नेता, पीस कमेटी, डिजिटल वालंटियर्स और सिविल डिफेंस के लोगों से लगातार वार्ता चल रही थी।
डीजीपी ने कहा कि सभी धार्मिक नेताओं ने अधिसूचना जारी होने के बाद सकारात्मक टिप्पणी की है और हम लोग ऐहतियात बरत रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 179 कंपनी पीएसी और 100 कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई हैं। लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी व पुलिस अफसरों की टीम लगातार लोगों से संवाद कर रही है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। संवेदनशील जगहों व उपद्रवी तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करेगा और अशांति फैलाने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsप्रशांत कुमारयूपी डीजीपीनगरिकता संशोधन कानूनसीएएPrashant KumarUP DGPCitizenship Amendment ActCAA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





