भारत
डिप्टी सीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की, गरीब मरीज को समुचित इलाज न मिलने की घटना
jantaserishta.com
2 Jun 2023 8:11 AM IST

x
DEMO PIC
लखनऊ (आईएएनएस)| बुंदेलखंड, झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीज को समुचित इलाज न मिलने की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कॉलेज के प्रिंसिपल व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को फौरन मरीज को भर्ती कर समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की विधिवत जांच करने के भी आदेश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें एक चोटिल युवक को खुले में बैठे दिखाया गया है। युवक के दोनों हाथों में चोटे लगी हैं। ग्लूकोज की बोतल भी युवक के हाथ में है। डिप्टी सीएम ने वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल से युवक को भर्ती कर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मरीज को उपचार पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराया जाए। सभी जांचें भी फ्री होंगी।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बुंदेलखंड के झांसी मेडिकल कॉलेज कैम्पस में भूमि पर दयनीय स्थिति में बैठे मरीज के मार्मिक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण सहित कल शाम तक रिपोर्ट प्रेषित किए जाने के आदेश दिये गए हैं। रिपोर्ट के आधार दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।"
Tagsमहारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेजउपमुख्यमंत्रीयूपीयूपी न्यूज़Maharani Laxmibai Medical CollegeDeputy Chief MinisterUPUP News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





