भारत
यूपी के सीएम योगी ने फिल्म सिटी का अलॉटमेंट लेटर सौंपा
jantaserishta.com
12 March 2024 5:18 PM IST

x
यूपी के सीएम योगी ने फिल्म सिटी का अलॉटमेंट लेटर सौंपा
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी के प्रथम चरण के विकासकर्ता कंपनी को अलॉटमेंट लेटर सौंप दिया है।
यमुना अथॉरिटी के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के प्रथम चरण के लिए देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों ने अपना दावा पेश किया था। इसमें बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी को फिल्म सिटी के प्रथम चरण के विकास का काम मिला है।
फाइनेंसियल बिड में तय हुआ है कि बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप यमुना क्षेत्र की इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी बनाएंगे। पहले चरण की अनुमानित लागत 1,510 करोड़ रुपए है। हालांकि, 1,000 एकड़ में विकसित होने वाली फिल्म सिटी की कुल लागत 10,000 करोड़ होगी।
इसमें 75 एकड़ में कॉमर्शियल और 155 एकड़ में फिल्म सिटी से जुड़ी गतिविधियों का ढांचा तैयार होगा। फिल्म सिटी को विकसित करने वाली कंपनी को 90 साल का लाइसेंस दिया जाएगा। जल्द ही फिल्म सिटी का काम भी शुरू होगा।
Tagsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथसीएम योगीChief Minister Yogi AdityanathYogi AdityanathCM Yogi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





