भारत

ऐसी लापरवाही न करें: बच्चा सो गया, 7 घंटे स्कूल में बंद रहा, फिर...

jantaserishta.com
15 Feb 2023 9:42 AM IST
ऐसी लापरवाही न करें:  बच्चा सो गया, 7 घंटे स्कूल में बंद रहा, फिर...
x
घर नहीं पहुंचा तो उसके माता-पिता उसे ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे।
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| जिले के चरगवां प्रखंड अंतर्गत परमेश्वरपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा का एक छात्र करीब सात घंटे तक बंद रहा। स्कूल खत्म होने के बाद कोई छात्र छूट तो नहीं गया, इसकी जांच किए बिना स्कूल स्टाफ घर चला गया।
जब सात साल का मासूम घर नहीं पहुंचा तो उसके माता-पिता उसे ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी।
बच्चे की तलाश करते-करते पुलिस भी स्कूल पहुंच गई और अंदर उसके रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने स्कूल का ताला तोड़कर बच्चे को छुड़ाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 साल का बच्चा अपनी क्लासरूम में ही सो गया और स्टाफ ने स्कूल में ताला लगा दिया और बिना किसी चेकिंग के वहां से चले गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story