भारत

मरीज की मौत के मामले में डॉक्टर पर FIR दर्ज, जानें मामला

jantaserishta.com
23 Jan 2023 9:39 AM IST
मरीज की मौत के मामले में डॉक्टर पर FIR दर्ज, जानें मामला
x
पेट के अंदर पट्टी का एक हिस्सा छोड़ दिया।
अमरोहा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अमरोहा के एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर लापरवाही के कारण एक महिला मरीज की मौत के मामले में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमरोहा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने कहा कि मामले की जांच के लिए जिले की तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है।
मृतक महिला के पति की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
दो बच्चों की मां राधा की शुक्रवार को मौत हो गई थी।
उसके परिवार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने उसके पेट के अंदर पट्टी का एक हिस्सा छोड़ दिया।
मृतक महिला के पति महेंद्र सैनी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को एक निजी अस्पताल में ले गए जहां करीब एक महीने पहले उसकी सर्जरी हुई।
अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के बाद भी उसे राहत नहीं मिली और वह वापस उसी अस्पताल में चली गई।
हालांकि, कुछ दिनों के बाद भी जब कोई राहत नहीं मिली, तो उसके परिजन उसे बिजनौर के एक अन्य निजी अस्पताल में ले गए, जहां सीटी स्कैन किया गया। परिवार का आरोप है कि पेट में पट्टी दिखाई दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story