भारत

यूपी उपचुनाव: स्वार में भाजपा गठबंधन को बढ़त, छानबे पर कांटे की टक्कर

jantaserishta.com
13 May 2023 12:39 PM IST
यूपी उपचुनाव: स्वार में भाजपा गठबंधन को बढ़त, छानबे पर कांटे की टक्कर
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में ताजा रूझानों के अनुसार भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को रामपुर की स्वार सीट पर बढ़त मिली है। वहीं छानबे सीट पर कांटे की टक्कर है। निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर के स्वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 7,359 मतों से आगे हैं।
वहीं छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर सपा की कीर्ति कोल की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल से कांटे का टक्कर है।
उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिजार्पुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।
रामपुर की स्वार सीट सपा के पूर्व नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story