भारत
फर्जी अधिकारी का कारनामा, व्यवसायी से की 1 लाख की ठगी
jantaserishta.com
13 Feb 2023 10:14 AM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| दिल्ली सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बनकर एक साइबर ठग ने लखनऊ के एक व्यवसायी से 1.07 लाख रुपए की ठगी की है। रविवार को इंदिरानगर थाने में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पीड़ित आलोक कुमार त्रिपाठी ने अपनी शिकायत में कहा है कि नौ फरवरी को उनके पास एक अज्ञात नंबर से एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को नई दिल्ली से सीमा शुल्क विभाग का विकास कुमार बताया।
त्रिपाठी को बताया गया कि उनके यूके के मूल निवासी दोस्त लुस्लु मंडा ने पार्सल के माध्यम से कुछ पाउंड भेजे हैं और पार्सल की निकासी के लिए उन्हें सीमा शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता है, अन्यथा वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।
विकास के कहने पर त्रिपाठी ने 28 हजार व 79 हजार 500 रुपए जमा करा दिए।
उन्होंने कहा, मुझे कोई पार्सल नहीं मिला और जब मैंने विकास से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद था। फिर मैंने अपने परिचितों के साथ अपनी आपबीती साझा की, जिन्होंने मुझे पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा।
Tagsठगीलखनऊलखनऊ न्यूज़लखनऊ पुलिसइंदिरानगर थानाCheatingLucknowLucknow NewsLucknow PoliceIndira Nagar Police Station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





