भारत
यूपी ब्रेकिंग: समाजवादी पार्टी से एमएलसी के लिए सुशील आनंद का नाम
Nilmani Pal
7 Jun 2022 10:45 AM IST

x
यूपी। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर 20 जून को चुनाव होना है. सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य आज नामांकन भरेंगे. इसके अलावा सुशील आनंद को समाजवादी पार्टी से एमएलसी बनाया जा सकता है. पहले माना जा रहा था कि आजमगढ़ से लोकसभा उप चुनाव में सुशील आनंद को टिकट दिया जाएगा.
यूपी में 13 MLC सीटों में से 9 पर बीजेपी का जीतना तय माना जा रहा है. वहीं, सपा को चार सीट मिलने का अनुमान है. सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल कर दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य आज नामांकन भरेंगे. स्वामी प्रसाद मौर्य विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए थे. इसके अलावा माना जा रहा है कि सपा सुशील आनंद, सोबरन सिंह यादव और अरविंद राजभर के नाम पर सहमति बन सकती है.
Next Story





