भारत

यूपी ब्रेकिंग: नई बिजली दरें जारी, उपभोक्‍ताओं के लिए जरूरी खबर

jantaserishta.com
23 July 2022 3:12 PM IST
यूपी ब्रेकिंग: नई बिजली दरें जारी, उपभोक्‍ताओं के लिए जरूरी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: यूपी सरकार ने बिजली की नई दरें जारी करते हुए उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में बिजली दरों में करीब 10 फीसदी की कमी आई है।

नई दरों के मुताबिक 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम साढ़े 6 रुपए दर होगी। 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपए, 101 से 150 यूनिट तक साढ़े 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। शून्‍य से 100 यूनिट तक 5 रुपए प्रति यूनिट की बिजली मिलेगी।
घरेलू बीपीएल बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। यूपी राज्‍य विद्युत उपभोक्‍ता परिषद के अध्‍यक्ष अवधेश वर्मा ने एक निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि यूपी विद्युत नियामक आयोग प्रदेश के 1.39 करोड़ गरीब उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्‍होंने बताया कि पहले इन उपभोक्‍ताओं से 3.35 रुपए टैरिफ चार्ज किया जाता था। अब वे सिर्फ 3 रुपए टैरिफ देंगे। शर्त यह रहेगी कि वे एक किलोवॉट 100 यूनिट के अंदर रहेंगे।
दूसरा महत्‍वपूर्ण फैसला यह किया गया कि शहरी घरेलू उपभोक्‍ता के लिए अधिकतम 7 रुपए के स्‍लैब को खत्‍म कर दिया गया है। एक तरह से साढ़े 6 रुपए से ऊपर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्‍ता अभी तक छह रुपए अधिकतम देते थे अब वे 5.50 रुपए से अधिक नहीं चुकाएंगे।
इसके अलावा नोएडा पॉवर कंपनी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में दरों में 10 फीसदी की कटौती की गई है। कंपनी पर सरप्‍लस निकल रहा था। 5 लाख उपभोक्‍ताओं को इसका लाभ मिलेगा। अवधेश वर्मा ने दावा किया कि बिजली कंपनियों पर प्रदेश के उपभोक्‍ताओं का फिर एक बार 3 हजार करोड़ रुपए निकल गया। पहले 220045 हजार करोड़ निकल था। अब तीन हजार करोड़ और निकल गया। अवधेश वर्मा ने बताया कि नियामक आयोग ने यह भी साफ किया है कि स्‍मार्ट मीटर लगाने का बोझ उपभोक्‍ताओं पर नहीं आया आएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story