भारत
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू
jantaserishta.com
16 Feb 2023 10:32 AM IST

x
DEMO PIC
गाजियाबाद (आईएएनएस)| यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। गाजियाबाद जिले में 53000 परीक्षार्थी 67 केंद्रों पर दो शिफ्टों में परीक्षा देंगे। इनमें से एक केंद्र डासना जेल में भी बनाया गया है। प्रशासन की तरफ से 66 केंद्र व्यवस्थापक 66 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकओं के साथ जिलाधिकारी ने 66 स्टैटिक 12 जोनल और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एक सेंटर डासना जेल में बनाया गया है, जबकि 66 अन्य सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 53 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें से 28 हजार परीक्षार्थी हाई स्कूल के परीक्षार्थी हैं, जबकि 25 हजार इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़यूपी बोर्डहाईस्कूलइंटरमीडिएटपरीक्षाGhaziabadGhaziabad NewsUP BoardHigh SchoolIntermediateExam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





