भारत
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में 89.76 फीसद तो इंटर में 75.52 प्रतिशत पास हुए छात्र
jantaserishta.com
25 April 2023 3:09 PM IST

x
DEMO PIC
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज कक्षा दसवीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस बार हाई स्कूल में कुल 89.76 फीसदी पास हुए। वहीं इंटरमीडिएट का 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा। हाई स्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी 98.33 प्रतिशत टॉपर बनी। तो वहीं इंटर में इंटर का टॉपर महोबा का शुभ छपरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी का विद्यार्थी है उसे 97.80 अंक मिले हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला ने बताया कि आज हाईस्कूल और इंटर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए हैं। प्रियांशी सीतापुर की रहने वाली हैं। इंटर का टॉपर महोबा का शुभ छपरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी का विद्यार्थी है उसे 97.80 अंक मिले हैं।
ज्ञात हो कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटमीडिएट की परीक्षा 8753 केंद्रों पर 16 फरवरी से शुरू हुई थी। तीन मार्च को हाईस्कूल और चार मार्च को इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई थी। इसमें कुल 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 54,54,174 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जबकि 4,31,571 ने परीक्षा छोड़ दी थी।
Tagsउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदयूपी बोर्डयूपी बोर्ड रिजल्टबोर्ड रिजल्टयूपीUttar Pradesh Board of Secondary EducationUP BoardUP Board ResultBoard ResultUP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





