भारत

पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बीजेपी ने साधा निशाना, कर दिया ऐसा ट्वीट

jantaserishta.com
14 Nov 2021 11:46 AM IST
पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बीजेपी ने साधा निशाना, कर दिया ऐसा ट्वीट
x

लखनऊ: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 14 नवंबर यानी आज जयंती है. इस मौके पर यूपी बीजेपी (UP BJP) ने ट्वीट कर उन पर निशाना साधा है. बीजेपी ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया है. इसके जरिए यूपी भाजपा ने पंडित नेहरू पर कश्मीर में जबरन धारा 370 लगाने का आरोप लगाया है. साथ ही इसे नेहरू की सबसे बड़ी भूल बताते हुए कहा कि उनकी इस एक गलती के कारण देश की अखंडता को खतरा पहुंचा. इतना ही नहीं आज भी देश इसकी कीमत चुका रहा है.

यूपी बीजेपी ने कहा कि कश्मीर के मामले को यूएन ले जाने से लेकर भारतीय सेना को कश्मीर में घुसे हमलावरों को खदेड़ने से रोकने तक नेहरू ने गलतियां कीं. नेहरू की ओर से अतीत में की गई इन गलतियों का खामियाजा देश भुगत रहा है.
नेहरू पर हमला करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा ने कहा कि जम्मू कश्मीर को संविधान के ऊपर रखा गया. साथ ही विशेष दर्जा दिया गया. कांग्रेस की गलती की सजा देश ने 70 साल तक भुगती है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 हटाई. इसके बाद कश्मीर में खुशहाली लौटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story