
x
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकत की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया है। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर उन्हें प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की हालत और लोकसभा चुनाव में आए नतीजे से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया था।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में मेल-मुलाकातों और बैठकों का यह दौर अभी आगे भी जारी रह सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





