भारत

UP: 24 मार्च को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

jantaserishta.com
20 March 2022 3:45 PM IST
UP: 24 मार्च को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की बारी है. 25 मार्च की शाम 4 बजे एकाना स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह होना है. लेकिन इससे पहले 24 मार्च को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ आएंगे. उसी दिन विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव भी होगा.

बता दें कि शपथ के इस खास मौके के लिए गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है.
बीजेपी यूपी में सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन करने की योजना बना रही है. हर जिले में एलईडी स्क्रीन लगाकर शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन का प्रसारण किया जाएगा. माना जा रहा है कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इसका आयोजन किया जाएगा. बीजेपी ने यूपी में सरकार गठन के लिए अमित शाह और रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाया है.
इधर, सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने लगे हैं. यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है. इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story