भारत

टीकाकरण के मामले में देश में नंबर वन बना यूपी, 6 करोड़ पार कर बनाया नया रिकॉर्ड

Deepa Sahu
17 Aug 2021 4:44 PM GMT
टीकाकरण के मामले में देश में नंबर वन बना यूपी, 6 करोड़ पार कर बनाया नया रिकॉर्ड
x
उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। टीकाकरण का ग्राफ छह करोड़ पार कर गया है। इस ग्राफ के साथ टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन हो गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों को पीछे छोड़ेत हुए उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। 14 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।

कोरोना वायरस के नियंत्रण में ट्रिपल टी की रणनीति कारगर रही। इसके बाद उत्तर प्रदेश देशभर में सर्वाधिक जांच कर रिकॉर्ड बनाया और अब टीकाकरण के मामले में भी नंबर वन बन गया है। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कुल टीकाकरण का ग्राफ छह करोड़ पांच लाख 40 हजार पर पहुंच गया। इसमें पांच करोड़ 10 लाख 62 हजार एक सौ 32 से अधिक को पहली डोज और 94 लाख 77 हजार आठ सौ 68 से अधिक को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मेगा वैक्सिनेशन में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर उत्तर प्रदेश देश के दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है।
एक दिन में 20 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जबकि 29.52 लाख लोगों का टीकाकरण किया किया। यह अब तक का एक दिन का सर्वाधिक टीकाकरण है। उत्तर प्रदेश में शहरी इलाके के साथ ग्रामीण इलाकेमें भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। तीन अगस्त को पांच करोड़ का आंकड़ा पूरा हुआ ता। 17 अगस्त को यह आंकड़ा छह करोड़ पार कर गया है। 31 अगस्त तक टीकाकरण का ग्राप 10 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले जून में एक करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष एक करोड़ 29 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था।
दूसरे प्रदेश को छोड़ा पीछे
उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य कम आबादी वाले प्रदेशों को टीकाकरण के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अन्य प्रदेशों में जहां काम आबादी होने के बावजूद टीकाकरण धीमी गति से चल रहा है। वहीं यूपी नया रिकार्ड बनाने में कामयाब रहा। पश्चिम बंगाल में अब तक तीन करोड़ 47 लाख, केरल में दो करोड़ 47 लाख, महाराष्ट्र में पांच करोड़ तीन लाख, दिल्ली में एक करोड़ 17 लाख और तमिलनाडु दो करोड़ 72 लाख ही टीकाकरण हो पाया है।
Next Story