
x
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई में नकली भारतीय दस्तावेज तैयार करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड और 25,000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने कुटरचित भारतीय दस्तावेज तैयार कर रोहिंग्या, बांग्लादेशी, नेपाली एवं अन्य विदेशी नागरिकों के भारतीय आधार जैसे अति महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के मास्टरमाइंड और 25,000 रुपए का इनाम घोषित अभियुक्त को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इसी को लेकर यूपी एटीएस ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति कर जानकारी दी कि पूर्व में अवैध तरीके से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पात्र लोगों के लिए वीपीएन का प्रयोग करके सिस्टम को रिमोट पर लेकर आधार कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया था। इस गिरोह से संबंधित 17 अभियुक्तों को पहले ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार से गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस गिरोह के लोग फर्जी मूल भारतीय दस्तावेजों जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट आदि तैयार करके भी आधार कार्ड बनाते थे। इनके द्वारा अपने गिरोह के लोगों की लॉगिन आईडी बनवाना तथा उन आईडी का अवैध रूप से प्रयोग करके आधार कार्ड बनाने की भी बात सामने आई थी।
एटीएस ने आगे बताया कि उक्त गिरोह के एक प्रमुख मास्टरमाइंड अलाउद्दीन (निवासी वार्ड नंबर-3, रहमानपुर, थाना रघुनाथगंज, जनपद मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल) को मुर्शिदाबाद जनपद के रघुनाथगंज से गिरफ्तार किया गया। इसके ऊपर 25,000 रुपए का इनाम भी घोषित था।
एटीएस ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद में आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस ला रही है। इसके बाद आरोपी से गहन पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी हासिल करने के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
Tagsयूपी एटीएसफर्जी आधार कार्डअलाउद्दीनमुर्शिदाबादरघुनाथगंजरोहिंग्याबांग्लादेशीनेपालीफर्जी दस्तावेजआधार कार्डवीपीएनअंतरराज्यीय गिरोह25 हजार इनामीउत्तर प्रदेशसाइबर अपराधUP ATSfake Aadhar cardAlauddinMurshidabadRaghunathganjRohingyaBangladeshiNepalifake documentsAadhar cardVPNinterstate gang25 thousand rewardUttar Pradeshcyber crimeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





