भारत
नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी ने राजस्थान को भी पछाड़ा
jantaserishta.com
6 April 2023 4:07 PM IST

x
DEMO PIC
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर नल योजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी ने जहां राजस्थान को पछाड़ा है। वहीं सबसे अधिक नल कनेक्शन देने में देशभर में वो तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यूपी ने गुरुवार तक 97 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचा दिये हैं। देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में बिहारऔर महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से पांच करोड़ से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलने लगा है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने गुरुवार तक 97,11,717 से अधिक परिवारों तक टेप कनेक्शन पहुंचा दिये हैं। योजना से 5,82,70,302 से अधिक ग्रामीण लभान्वित हो रहे हैं। जबकि राजस्थान में 39,33,140 टेप कनेक्शन दिये गये हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से यूपी के 36.59 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने का सपना पूरा हो चुका है। जबकि राजस्थान में 36.47 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा है। यूपी में जहां प्रत्येक दिन लगभग 40 हजार से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं। वहीं राजस्थान में यह आंकड़ा 5 हजार से अधिक है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव की ओर से निरंतर किये जा रहे योजनाओं के निरीक्षण, समीक्षा बैठकों के साथ योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने के प्रयासों से हर घर जल योजना यूपी में नित नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। बता दें कि फरवरी माह में यूपी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल को पछाड़ कर 81 लाख से अधिक परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने की उपलब्धि हासिल की थी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना को योगी सरकार सबसे तीव्र गति से लक्ष्य की ओर पहुंचा रही है। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में नम्बर वन होने जा रहा है। हमारा लक्ष्य गांव, गरीब, किसान को घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।
सबसे ज्यादा नल कनेक्शन देने वाले 10 राज्य
राज्य नल कनेक्शनों की संख्या
बिहार 1,59,10,093
महाराष्ट्र 1,09,98,678
यूपी 97,11,717
गुजरात 91,18,449
तमिलनाडु 79,62,581
कर्नाटक 67,60,912
आंध्र प्रदेश 66,43,799
वेस्ट बंगाल 58,97,176
मध्य प्रदेश 57,59,876
तेलंगाना 53,98,219
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़उत्तर प्रदेश सरकारयूपीराजस्थाननल कनेक्शनUttar PradeshUttar Pradesh NewsGovernment of Uttar PradeshUPRajasthanTap Connection
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





