भारत

UP: सातवें चरण में शाम 5 बजे तक 54.18 फीसदी वोटिंग हुई

jantaserishta.com
7 March 2022 6:31 PM IST
UP: सातवें चरण में शाम 5 बजे तक 54.18 फीसदी वोटिंग हुई
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी में विधानसभा का चुनाव खत्म हो गया है. शाम 5 बजे तक यहां पर 54.18 फीसदी मतदान हुआ है. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम चरण के रण में आज पूर्वांचल की 54 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गगा। इन सीटों पर दो करोड़ से अधिक मतदाता 613 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्‍पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़े स्‍तर पर तैयारियां की हैं। मतदान को लेकर यूपी में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। सबसे पहले वोट डालने की इच्‍छा लिए कई बूथों पर लोग सुबह साढ़े छह बजे से जुटने लगे थे। कई बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं। आज के चुनाव में कई दिग्‍गजों की साख दांव पर है। इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुख्‍तार अंसारी के बेटे अब्‍बास अंसारी, धनंजय सिंह और दारा सिंह चौहान प्रमुख हैं। आज जिन जिलों में नौ जिलों में मतदान होना है उनमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली शामिल हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story