
x
अस्पताल ले जाया गया है।
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नेरोगेज रेलवे लाइन का क्वांरी नदी पर बना अनुपयोगी पुल मंगलवार की सुबह ढह गया। मलबे के नीचे पांच मजदूर दब गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के जौरा के पास नेरोगेज रेल लाइन का पुल है। यह पुल क्वांरी नदी पर बना हुआ है। लंबे अरसे से अनुपयोगी है और इसे ध्वस्त करने का काम एक ठेकेदार को दिया गया है। मंगलवार की सुबह इस पुल को ध्वस्त किए जाने के काम में मजदूर लगे हुए थे। तभी यह अचानक ढह गया जिसके मलबे के नीचे मजदूर दब गए।
इस हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में जो भी मजदूर घायल हुए हैं उन्हें रेलवे प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





